Saturday, 29 August 2026

ट्रेलर से भिड़ंत में जालोर वीरमदेव गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 3 लोगों की मौत, 4 घायल


ट्रेलर से भिड़ंत में जालोर वीरमदेव गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 3 लोगों की मौत, 4 घायल

बोलेरो कैंपर की सामने से आए ट्रेलर से भिड़ंत में जालोर वीरमदेव गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग देर रात करीब 11.30 बजे आहोर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनकी बोलेरो कैंपर की सामने से आए ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।

आहोर थानाधिकारी गिरधर सिंह ने बताया कि जालोर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कालूसिंह भाटी निवासी टेकरा अपने साथियों के साथ आहोर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जालोर-आहोर रोड पर कानीवाड़ा मोड़ पर ट्रेलर से उनकी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कैंप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कालूसिंह भाटी, करण सिंह निवासी कोराणा और भवरानी निवासी कैलाश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कानीवाड़ा निवासी अजीतसिंह, राजेंद्र नगर (जालोर) निवासी गौरव प्रजापत और दो अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को जालोर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए हैं।






    Previous
    Next

    Related Posts