Saturday, 29 August 2026

जी क्लब के बाहर कुछ बदमाशों ने देर रात की 16 राउंड हवाई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने मांगे 1 करोड़


जी क्लब के बाहर कुछ बदमाशों ने देर रात की 16 राउंड हवाई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने मांगे 1 करोड़

जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित जी क्लब पर देर रात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस को करीब 17 से अधिक खोल मिले हैं। फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद जयपुर शहर में ए श्रेणी की नाकेबंदी देर रात को लगा दी गई। घटना रात करीब 12 बजे की है।

जी क्लब के सिक्योरिटी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश जिस समय फायरिंग कर रहे थे। वह मौके पर मौजूद थे। बदमाश फायरिंग के बाद एक कागज परिसर में फेंककर गए। साथ में बोले- अगर 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो आगे इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। खुद को यह बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर बता रहे थे। पर्ची को पुलिस को दे दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

बदमाश पहले कार से जी क्लब पर पहुंचे। फिर वहां से निकल गए। कुछ ही देर बाद बाइक सवार तीन बदमाश आए। अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के बाद यह सभी बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस ने देर रात तक शहर में कड़ी नाकेबंदी लगाई, लेकिन अभी तक कोई भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

जी क्लब पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रितिक बॉक्सर ने ली है। रितिक बॉक्सर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि राम-राम जयपुर। यह जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है यह मैंने ऋतिक बॉक्सर अनमोल विश्नोई ( लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने करवाई है। 

इसके बाद से पुलिस ने रितिक बॉक्सर को सर्च करना शुरू कर दिया है। रितिक के संभावित ठिकानों पर पुलिस तलाश शुरू कर दी है । 

Previous
Next

Related Posts