Saturday, 29 August 2026

वायरल वीडियो: निर्मल चौधरी का यातायात पुलिस ने काटा चालान, जानिए क्या है पूरा मामला


वायरल वीडियो: निर्मल चौधरी का यातायात पुलिस ने काटा चालान, जानिए क्या है पूरा मामला

शनिवार को बिना नंबर प्लेट वाली निर्मल चौधरी की गाड़ी का यातायात पुलिस ने चालान काट दिया। इस दौरान निर्मल चौधरी यातायात पुलिसकर्मी से बहस भी करते दिखे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निर्मल चौधरी और उनके समर्थकों ने यातायात पुलिसकर्मियों को घेरा हुआ है। वहीं यातायात पुलिसकर्मी निर्मल को उनकी गलती बताते दिख रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी ने निर्मल पर गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि निर्मल चौधरी जब से छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते हैं तब से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसमें किसी वीडियो में वो पुलिस कर्मियों को, तो किसी में राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को धमकाते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब वह छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे और उस दौरान उन्होंने नई गाड़ी खरीदी थी, तब उनकी गाड़़ी पर नंबर प्लेट नहीं थे।

निर्मल चौधरी का क्या है कहना 

वायरल वीडियो को लेकर जब छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने इस वीडियो को कई दिन पुराना बताया। उनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं होने के संबंध में उन्होंने कहा कि जब वो छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे उसी दौरान उन्होंने नई गाड़ी खरीदी थी। तब उनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी, ये वीडियो भी तभी का है। बता दें कि निर्मल चौधरी जब से छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते हैं तब से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अपने वायरल वीडियो के चलते लगातार वे सुर्खियों में बने रहे हैं।


Previous
Next

Related Posts