


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुर्जर समाज के सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा पहुंच गए हैं। यहां से वे सड़क मार्ग से मालासेरी डूंगरी के लिए रवाना होकर मालासेरी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव के मौके पर भगवान देवनारायण के दर्शन और पूजा अर्चना की।
इससे पहले पीएम मोदी उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां पर भाजपा के सांसद सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने उनका अगवानी की। एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर व एसपी ने भी उनकी अगवानी की ।