


मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना है।
मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।