Saturday, 29 August 2026

भरतपुर के पिंगोरा गांव के पास वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश


 भरतपुर के पिंगोरा गांव के पास वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश

भरतपुर में शनिवार की सुबह वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। प्लेन भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में पिंगोरा गांव के पास गिरा और उसके टुकड़े-टुकड़े बिखर गए। लड़ाकू विमान में हवा में आग लग गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लेन में कितने पायलट थे या फिर जान-माल का कितना नुकसान हुआ है।




    Previous
    Next

    Related Posts