Saturday, 29 August 2026

आप 200 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, सदस्यता अभियान का किया आगाज


आप 200 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, सदस्यता अभियान का किया आगाज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और सांसद डॉ. संदीप पाठक और चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने राजस्थान में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए राजस्थान वासी 8080809064 पर मिसकॉल कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि जिस तरीके से हमें गुजरात, पंजाब और दिल्ली में जनता ने प्यार दिया है ठीक उसी तरीके से राजस्थान की जनता भी इस विधानसभा चुनाव में प्यार देगी। हमारी पार्टी यहां पर सरकार बनाने की स्थिति में होगी। हम इन दोनों से ऊपर हैं और अलग हैं। यहां की जनता को हम नया विकल्प देने वाले हैं।


संदीप पाठक ने कहा कि भारत में दो तरह की राजनीति हो रही है।  सकारात्मक और नकारात्मक। हम यहां पर सकारात्मक राजनीति करेंगे, क्योंकि यहां की जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की बहुत जरूरत है। सकारात्मक राजनीति देश को मजबूत बनाएगा और भारत का निर्माण करेगा।

आप विधायक एवं राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत बनाना है। संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी भी उतनी मजबूत बनेगी। संगठन को कैसे मजबूत बनाना है और जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है, इसके लिए हम सभी साथियों से सुझाव लेंगे। राजस्थान वासी होने के नाते यह लड़ाई आप लोगों को लड़नी है।


Previous
Next

Related Posts