Saturday, 29 August 2026

ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर सोनिया गांधी की चादर कांग्रेस प्रभारी रंधावा और डोटासरा ने चढ़ाई और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी


ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर सोनिया गांधी की चादर कांग्रेस प्रभारी रंधावा और  डोटासरा ने चढ़ाई और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी

ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स के मुबारक मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी की ओर से अजमेर में दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई गई और राष्ट्रीय एकता, अमन व खुशहाली की दुआ माँगी गई। 

श्रीमती सोनिया गॉंधी की ओर से चादर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चढ़ाई एवं अकीदत के फूल पेश कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ माँगी। इस अवसर पर मंत्री सालेह मोहम्मद, रामलाल जाट,  प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं विधायक हाकम अली, वक्फ बोर्ड चेयरमेन डॉ. खानू खॉं बुधवाली, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल दिनांक 28 जनवरी, 2023 को प्रात: 10.00 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जयपुर संभाग के प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक लेंगे। 






Previous
Next

Related Posts