Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति, भगवान श्री देवनारायण जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित


सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति, भगवान श्री देवनारायण जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह अवाना, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत तथा खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि भगवान देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है।

Previous
Next

Related Posts