Saturday, 29 August 2026

लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर जाल में फसाया, कार और 7.90 लाख लूटकर फरार होने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार


लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर जाल में फसाया, कार और 7.90 लाख लूटकर फरार  होने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार और 7.90लाख रुपए लूटने वाले तीन बदमाशों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा है। इन बदमाशों ने बीलवा में रहने वाले राकेश मीणा को लड़की के नाम की फर्जी आईडी बनाकर अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने आरोपी को जाल में फांस कर जवाहर सर्किल स्थित टी-कनेक्ट कैफे में बुलाया। जहां चार बदमाशों ने कार सवार राकेश मीणा को जबरन बंधक बनाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके खाते से 7 लाख रुपए और क्रेटा कार लूट कर फरार हो गए।

डीसीपी ईस्ट राजीव पचार ने बताया कि 21 जनवरी को घटना के बाद पीड़ित राकेश ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने इसके बाद इन बदमाशों को ढूंढने प्रयास शुरू किए । पुलिस को सर्च में गुरुवार को बदमाशों की लोकेशन शहर के पास मिली जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल प्रभाव से चारों बदमाशों को पकड़ा। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने राकेश मीणा की लूटी हुई क्रेटा कार भी बरामद कर लूटे गए 7 लाख रुपए में से 90 हजार रुपए बरामद किए हैं।

जवाहर सर्किल सीआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल हरिओम द्वारा घटना के बाद कैफे के पास में लगे हुए सीसीटीवी को खंगाला गया। इसके बाद बदमाशों के चेहरे साफ हो सके। इसके बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिस पर बदमाशों की जानकारी और उनकी डिटेल पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने रामनगरिया थाना इलाके के में रहने वाले अनिकेत मीणा,भूपेन्द्र मीणा और शिप्रापथ इलाके में रहने वाले विशाल कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है।





Previous
Next

Related Posts