

भरतपुर जिले की खेड़ली मोड़ चौकी के एक पुलिस कर्मी रवि कुमार द्वारा ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने एसपी श्याम सिंह संज्ञान लेते हुए सिपाही कोनिलंबित कर दिया है।
एसपी श्याम सिंह ने इसकी जांच सीओ भुसावर को दी गई है। जांच न होने तक पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में ही तैनात रहेगा। लोडिंग वाहन जयपुर और आगरा की तरफ जाते हैं उनसे नाका पास करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। प्रत्येक लोडिंग वाहन से 5 सौ रुपए तक लिए जाते है। जिसके बाद लोडिंग वाहन को नाके से पास कर दिया जाता है।
कुछ दिनों पहले भी ऊंचा नगला चौकी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक युवक पुलिस के नाम पर वाहनों से नाका पास करने के एवज में पैसे ले रहा था। उस वीडियो को सामने आने बाद एसपी श्याम सिंह ने तत्काल सीओ ग्रामीण ब्रजेश ज्योति उपाध्याय को जांच के निर्देश देते हुए, उगाही करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।