


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी हुई है, जो काफी पुरानी परंपरा है। हलवा सेरेमनी के दौरान वित्त मंत्रालय में ही हलवा बनाया गया, जिसे वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों में बांटा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने परंपरा निभाते हुए हलवा बांटा।
बजट से पूर्व हलवा सेरेमनी को लेकर ऐसा माना जाता है कि किसी भी अच्छे काम की शुरुआत मीठे से होना चाहिए। बजट पेश होने के पहले उसकी गोपनियता बनाए रखने के लिए इससे जुड़े सभी अधिकारियों को हलवा सेरेमनी वाले दिन से बजट पेश होने वाले दिन यानी 1 फरवरी तक वित्त मंत्रालय में ही रहेंगे। इस दौरान वह अपने परिवार से दूर रहेंगे और किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं करेंगे।
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल हलवा सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था। हलवा की जगह सभी अधिकारियों को उनके ऑफिस में ही मिठाई दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार के हलवा सेरेमनी में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय के सचिवों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय बजट प्रेस के सदस्य शामिल होंगे।