


जेपीनड्डा के छोटे बेटे हरीश और रिद्धि की शादी में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, सांसद दीया कुमारी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, समेत कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक समेत सीनियर राजनेता वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।
जेपी नड्डा हिमाचल से हैं और उनके समधी राजस्थान से है। ऐसे में शादी में हिमाचल और राजस्थान दोनों राज्यों के व्यंजन तैयार कराए गए थे। इनमें राजस्थानी भोजन में गोंद पाक, मोहनथाल, मूंग - बादाम हलवा, मावे और छैने की मिठाईयों के साथ ही गर्मा गर्म राब और बाजरे के खिचड़े के साथ ही मक्का की रोटी और सरसों का साग की व्यवस्था की गई । अब शादी के बाद हिमाचल और दिल्ली में भी भव्य समारोह प्लान किए गए हैं। इनमें दिल्ली में होने वाले आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।
इससे पहले जयपुर के होटल ललित में 24 जनवरी को मेहंदी की रस्म हुई थी। वहीं शाम को संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नड्ढा परिवार के साथ शर्मा परिवार के सदस्यों ने जमकर डांस किया। वहीं बुधवार सुबह नड्ढा परिवार ने कुलदेवी की पूजा के साथ शादी के खास दिन की शुरुवात की। जिसमें परिवार के चुनिंदा सदस्य मौजूद रहे।