


सत्ता पक्ष का ध्वजारोहण:
बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष की ओर से झंडारोहण का आयोजन आयोजन किया गया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ध्वजारोहण किया। पीसीसी चीफ डोटासरा ने बड़ी चौपड़ के मंच से कहा कि सीएम अस्वस्थ होने के कारण आज यहां नहीं आ पाए। उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं। आने वाला बजट युवाओं और महिला वर्ग के लिए होगा। आज भाई को भाई से लड़ाने का काम हो रहा। यही कारण है राहुल गांधी को देशव्यापी यात्रा पर निकलना पड़ा।
विपक्ष का ध्वजारोहण:
बड़ी चौपड़ पर बीजेपी ने झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हिंदुस्तान के संविधान निर्माताओं ने जिस तरह देश को गढ़ा है। याद करो उन बलिदानियों को। हम सबको देश के प्रति अपना योगदान निभाना चाहिए। आज नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में देश का मान बढ़ाया। बिना विश्राम के काम करने वाला प्रधानमंत्री आज हमें मिला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि नाम और अनाम क्रांतिकारियों ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा। राम मंदिर के लिए बरसों से संघर्ष किया। आज भव्य राम मंदिर अयोध्या में बन रहा। कश्मीर से 370 को हटाने का काम मोदी सरकार ने किया। जो कहा उसे निभाया, आज भारत के पासपोर्ट की कद्र बढ़ी है।