


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय प्रवास पर बुधवार रात जयपुर पहुंचे। भागवत का यह 5 दिन का दौरा 25 से 29 जनवरी तक होगा। इस दौरान 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस पर मोहन भागवत जयपुर के जामड़ोली में तिरंगा झंडा फहराएंगे। संघ प्रमुख 2 साल में एक बार हर प्रांत में अपना प्रवास करते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत अपने शताब्दी वर्ष में आरएसएस यह समीक्षा करेगा कि कि 100 साल में वह क्या परिवर्तन लेकर आए। ऐसे में शताब्दी वर्ष को लेकर क्या-क्या करना है इसकी तैयारी आरएसएस अभी से कर रहा है। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण, ग्राम विकास, गौसेवा सहित तमाम मसलों पर 100 साल में क्या बदलाव लाए गए इसपर तैयारी बैठक की जाएगी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत के इस दौरे में 27 से 29 जनवरी तक अलग-अलग बैठकें होंगी। इनमें जयपुर प्रांत के खंड स्तर के कार्यवाह, संघ के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें संघ की शाखाओं, संघ से जुड़े रूटीन कामों का ब्यौरा लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही RSS को 100 साल पूरे होने की तैयारियों पर फोकस होगा। बता दें कि संघ को 2025 में 100 साल पूरे होने जा रहे हैं।