Saturday, 29 August 2026

संपत्ति विवाद को लेकर एक परिवार ने दूसरे परिवार पर ऐसिड़ डाला, चार लोग झुलसे, एक महिला की हालत गंभीर


संपत्ति विवाद को लेकर एक परिवार ने दूसरे परिवार पर ऐसिड़ डाला, चार लोग झुलसे,  एक महिला की हालत गंभीर

पाली जिले के कोतवाली थाना इलाके में स्थित मनोहर बावड़ी कस्बे में सम्पत्ति के विवाद के चलते एक परिवार ने दूसरे परिवार पर मंगलवार को ऐसिड़ की चार बोतल  डाल दी।  जिसमें चार लोगों झुलस गए और उन्हे पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने बताया कि मनोहर बावड़ी निवासी तबस्सुम निशा अपने पति मोहम्मद इकबाल के साथ चूड़ी मार्केट में अपनी दुकान पर बैठी थी। दुकान में कुछ अन्य लोग भी बैठे थे और साथ ही परिवार के भी एक दो व्यक्ति और थे। बताया जा रहा है कि दुकान पर बैठे होने के दौरान तबस्सुम का जेठ इलियास, उसकी पत्नी जेबुन्निसा, देवर आमिन खान और सरजील, वसीम सहित कुछ लोग दुकान पर आए।

दुकान पर तबस्सुम और उसके पति से विवाद हुआ और विवाद के चलते पांच लोगों में से चार लोगों ने अपने हाथ में थामी हुइ एसिड़ की बोतल से परिवार पर एसिड़ फेंक दिया। पूरी की पूरी बोतल खाली करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

झुलसे हुए लोग चीखते चिल्लाते दुकान से बाहर दौड़े। आसपास के दुकानदारों ने उन पर पानी भी फेंका और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तबस्सुम, उसका पति इकबाल, इकबाल के बेटे आरिश और आहिल भी झुलस गए। परिवार के चारों लोगों को भर्ती कराया गया है।




    Previous
    Next

    Related Posts