

राजसमंद क्षेत्र के वाशिंदों को जिसकी प्रतीक्षा दशकों से थी वो इंतजार की घड़ी सोमवार को पूरी हुई। मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन के प्रथम फेज सांसद दीया कुमारी की मेहनत की वजह से नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया तक 82.52 किमी रेलवे लाइन के गेज रूपांतरण के लिए 968.92 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो सकी है ।
जैसे ही प्रथम फेज के आमान परिवर्तन की सूचना रेल मंत्रालय से मिली, भाजपा सांसद दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास का नतीजा बताया। भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा की लोकसभा चुनाव में जो वादा जनता से किया था, आज पूरा हुआ।मैं जनता का आभार व्यक्त करती हूं की उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया।