Saturday, 29 August 2026

प्रदेशभर में 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे शहरी ओलंपिक स्थगित


  प्रदेशभर में 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे शहरी ओलंपिक स्थगित

प्रदेशभर में 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे शहरी ओलंपिक स्थगित कर दिए गए हैं। राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि अब शहरी ओलंपिक भी ग्रामीण ओलंपिक के साथ आयोजित किए जाएंगे।

शहरी ओलंपिक के स्थगित होने के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना ने मीडिया से दूरी बना ली। आज दोपहर में चांदना प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे। लेकिन शहरी ओलंपिक के स्थगित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस को भी स्थगित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर जब हमारी टीम ने उनसे टेलिफोनिक बातचीत करनी चाही। तो उनका कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद खेल विभाग के आला अधिकारी भी इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं।

कृष्णा पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि आज विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से अनुरोध किया था कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक और ग्रामीण ओलंपिक साथ में करवाया जाए। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दी है। मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूं। हम शहरी और ग्रामीण ओलंपिक बड़ी धूमधाम से करवाएंगे। जिसमें गांव, ढाणी के साथ शहर भी खेलेगा।

शहरी ओलंपिक में अब तक लगभग 8 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि ग्रामीण ओलंपिक में यह आंकड़ा 30 लाख तक पहुंच गया था। वही शहरी ओलंपिक के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी थी। ऐसे में 5 दिनों में आयोजन की तैयारियों को लेकर भी असमंजस की स्थिति थी। ऐसे में आयोजन से दो दिन पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया।




Previous
Next

Related Posts