Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र की ओर से प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल ने पेश की चादर


राज्यपाल  मिश्र की ओर से प्रमुख विशेषाधिकारी  गोविंदराम जायसवाल ने पेश की चादर

राज्यपाल  कलराज मिश्र की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें सालाना उर्स के मौके पर मंगलवार को दरगाह पर चादर पेश की गई। राज्यपाल मिश्र ने इस अवसर पर अपने संदेश में प्रदेशवासियों के सुखद स्वास्थ्य, खुशहाली और संपन्नता की दुआ करते हुए देश-दुनिया से अजमेर आ रहे जायरीन को मुबारकबाद भी दी।

अजमेर में राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल ने मंगलवार को मजार शरीफ पर पहुंचकर राज्यपाल की तरफ से चादर पेश की। इस दौरान राज्यपाल मिश्र का संदेश भी पढ़कर उन्होंने सुनाया।

राज्यपाल मिश्र ने अपने संदेश में ख्वाजा साहब के अमन और मोहब्बत के पैगाम को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यतीमों की मदद करने वाले ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भावात्मक एकता और सौहार्द के प्रतीक हैं।

इससे पहले मंगलवार को राजभवन में दोपहर राज्यपाल कलराज मिश्र ने अजमेर में स्थित सूफी सन्त गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर पेश करने के लिए चादर सौंपी। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार सहित राजभवन  के अधिकारीगण उपस्थित रहे।




Previous
Next

Related Posts