Saturday, 29 August 2026

दिल्ली में तेज भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4


दिल्ली में तेज भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4

मंगलवार की दोपहर करीबन ढाई बजे के करीब नेपाल में आये भूकंप के चलते दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के इलाकों में इसका असर काफी अधिक मात्रा में देखने को मिला।

नेपाल केंद्रीत इस भूकंप की तीव्रता करीब 5.4  रही। अभी तक मिली ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।  दिल्ली-एनसीआर में दोपहर 2.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग भूकंप आने के बाद हिलते पंखे और घरेलू सामान के वीडियो साझा कर रहे हैं। अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।




    Previous
    Next

    Related Posts