

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर पहुंची है। वे दिल्ली से ही सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 कारों के काफिले के साथ आई है। रणथम्भौर में उनके तीन दिन रूकने का कार्यक्रम है।
अब एक बार फिर वे रणथम्भौर आई है। उनके बच्चे और कुछ दोस्त भी साथ है। वे दिल्ली से सड़क मार्ग से सुरक्षा काफिले के साथ पहुंची है। उनके काफिले में करीब 12 गाड़ियां थी। रणथम्भौर में वे शेर बाग में रूकी है।
प्रिंयका के होटल में पहुंचते ही स्टाफ ने राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया। उनके दो से तीन दिन रणथम्भौर में ठहरने का कार्यक्रम है। होटल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वे अपने बच्चों के साथ रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी करेगी।