


सोमवार से शुरू हुए 15वीं विधानसभा के आठवें सत्र बैठक की कार्रवाई राज्यपाल कलराज मिश्र की अगुवाई में शुरू हुई। जैसे ही राज्यपाल कलराज मिश्र राज्यपाल अभिभाषण पढ़ना शुरू हुआ कि प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने राज्यपाल कलराज मिश्र के समक्ष सवाल खड़ा किया कि आप विधानसभा में सरकार का जो भी भाषण प्रस्तुत कर रहे हैं वह नियमों के अनुरूप नहीं है ।
उन्होंने उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 लाख बच्चों की जिंदगी का सवाल है और सरकार पेपर लीक मामले में सही तरीके से कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सीबीआई से जांच करानी चाहिए। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया की मांग पर कोई प्रतिक्रिया राज्यपाल मिश्रण नहीं करी। इस पर प्रतिपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी और अपने हाथों में तख्तियां लहराते हुए दिखे। प्रतिपक्ष ने जोरदार हंगामा किया हंगामा के बीच राज्यपाल मिश्र ने राज्यपाल अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। अधिक शोर-शराबे के कारण राज्यपाल मिश्र ने राज्यपाल अभिभाषणपूरा नहीं पढ़ा बल्कि अंतिम के पेज पढ़कर उसकी इतिश्री कर दी । इसी के साथ राज्यपाल मिश्र सदन सदन से विदा हो गए। राज्यपाल सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, सीएम गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें विधानसभा की कार्यवाही के लिए सदन में गरिमा पूर्ण तरीके से लाया गया। राज्यपाल मिश्र ने राज्यपाल अभिभाषण पढ़ने से पहले संविधान के पहले पेज के सारांश का वाचन किया।