


सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार को रात सड़क हादसे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पांचों के शव को फतेहपुर अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार कोपरिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले पांचों दोस्त अपनी कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए आए थे। रात 11 बजे फतेहपुर इलाके में फतेहपुर-सालासर सड़क मार्ग पर उनकी कार की ट्रोले से टक्कर हो गई।
हरियाणा नंबर की कार सालासर की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार ने बिकमसरा के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रहा ट्रोला नहीं दिखा। तेज रफ्तार में कार सामने से आ रहे ट्रोले से भिड़ गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मृतकों को फतेहपुर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मरने वालों में अजय कुमार निवासी बाडरी पालसर जिला फतेहबाद हरियाणा,अमित सिंह निवासी भुतनकला जिला फतेहाबाद हरियाणा,संदीप सिंह भुतनकला,मोहनलाल जाति ब्राहम्ण निवासी भुतनकला जिला फतेहाबाद हरियाणा और प्रदीप सिंह भुतनकला जिला फतेहाबाद हरियाणा के नाम शामिल है।