Saturday, 29 August 2026

पन्‍द्रहवीं विधानसभा का अष्‍टम सत्र सोमवार 23 जनवरी से, राज्‍यपाल मिश्र देंगे अभिभाषण


पन्‍द्रहवीं विधानसभा का अष्‍टम सत्र सोमवार 23 जनवरी से, राज्‍यपाल मिश्र देंगे अभिभाषण

पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधानसभा का अष्‍टम सत्र सोमवार 23 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की तैयारियों की जानकारी विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा से ली। अध्‍यक्ष डॉ. जोशी ने सत्र से सम्‍बन्धित आवश्‍यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

सोमवार 23 जनवरी को प्रात:11:00 बजे राज्‍यपाल कलराज मिश्र अभिभाषण देने के लिए विधानसभा पहुँचेंगे। विधानसभा में विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल और विधानसभा के प्रमुख सचिवमहावीर प्रसाद शर्मा राज्‍यपाल मिश्र का स्‍वागत करेंगे। राज्‍यपाल को विधानसभा में आरएसी बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। राज्‍यपाल को सदन में प्रोशेसन के साथ ले जाया जाएगा।  





Previous
Next

Related Posts