Saturday, 29 August 2026

जयपुर यूथ कॉनक्‍लेव में बोले विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. जोशी मेहनत और आत्‍मविश्‍वास से मिलती है सफलता


जयपुर यूथ कॉनक्‍लेव में बोले विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. जोशी मेहनत और आत्‍मविश्‍वास से मिलती है सफलता

विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने रविवार को यहां मानसरोवर स्थित टैगोर इन्‍टरनेशनल स्‍कूल में आयोजित जयपुर यूथ कॉनक्‍लेव 2023 में युवाओं को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि राजनीति क्षेत्र में सफलता के लिए आत्‍मविश्‍वास के साथ अधिक से अधिक सार्थक जानकारी और कठिन मेहनत का होना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाकर हम समाज की सेवा कर सकते है। 

डॉ. जोशी ने युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरणा दी। उन्‍होंने कहा कि युवाओं को इसके लिए मेहनत करनी होगी, विभिन्‍न विषयों की जानकारी रखनी होगी और आगे बढ़ने की पहल करनी होगी। डॉ. जोशी ने अपने युवा काल के अनुभव युवाओं को सुनाये। उन्‍होंने कहा कि वे साधारण परिवार से है लेकिन राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने के प्रण ने उन्‍हें आगे बढ़ने के अवसर दिये। डॉ. जोशी ने वरिष्‍ठ राजनीतिज्ञों के समक्ष युवाओं को अपनी बात रखने के गुण सिखाए।

विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. जोशी ने कहा कि अपनी जिम्‍मेदारियों को समझें, अपने कर्त्तव्‍यों और अधिकारों को जाने और जनहित के मुद्दों पर निरन्‍तर चर्चा करेंगे तो युवाओं को सफलता अवश्‍य मिलेगी। कार्यक्रम में रसिद किदवई, श्रीमती कमल राठौड, सुश्री योगिता भायाना, गोतम सिंह सेठ और राहुल काजला सहित उच्‍च शिक्षा में अध्‍यनरत छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 




Previous
Next

Related Posts