Saturday, 29 August 2026

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में रेकिट की कॉफ़ी टेबल बुक का हुआ लोकार्पण, सफाई और जीवन की गुणवत्ता में भारत के सफ़र पर फोकस


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में रेकिट की कॉफ़ी टेबल बुक का हुआ लोकार्पण, सफाई और जीवन की गुणवत्ता में भारत के सफ़र पर फोकस

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में स्वच्छता और स्वास्थ्य को हमेशा प्रमुखता दी गई है, और इसी वजह से यहाँ स्वच्छता और सेल्फ-केयर पर आधारित इस कॉफ़ी टेबल बुक का लॉन्च की गई|

आउटलुक और रेकिट द्वारा तैयार की गई इस किताब का संपादन रेकिट के एक्सटर्नल अफेयर्स के डायरेक्टर, मि. रवि भटनागर ने किया है| किताब को लिखा है इस क्षेत्र में नीति निर्धारण करने वाले प्रमुख लोगों ने|

किताब का लोकार्पण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में 22 जनवरी को जी 20 शेरपा, अमिताभ कान्त; सेवानिवृत आईएएस उपमा चौधरी; साउथ एशिया रेकिट के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, गौरव जैन; रेकिट के डायरेक्टर मि. रवि भटनागर; टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, संजॉय रॉय और फेस्टिवल डायरेक्टर, विलियम डेलरिम्पल की मौजूदगी में किया गया| इवेंट में डिटोल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्रोग्राम की डिजिटल फोटो एग्जिबिशन भी दिखाई है| इस प्रोग्राम के तहत 24 मिलियन स्कूली बच्चों तक सफाई के महत्व को पहुँचाया गया है|

भारत में मौजूद चुनौतियों की बात करते हुए, रेकिट के एक्सटर्नल अफेयर्स के डायरेक्टर, मि. रवि भटनागर ने कहा, “आदतों में बदलाव लाने के लिए सिर्फ लगातार दवाब डालने की ही नहीं, बल्कि संसाधनों में सुधार की भी आवश्यकता होती है| महामारी के दौरान हमने संयुक्त प्रयास की ताकत को देखा; इसी को आगे बढ़ाते हुए, हम ये संदेश युवाओं तक पहुँचाना चाहते हैं| नीति निर्माताओं को भी हाथों की सफाई के सेहत, समाज और आर्थिक प्रभाव को देखकर नीतियाँ बनानी होंगी| अपनी सोच का दायरा बढ़ाते हुए, हम स्वच्छता से जुडी आदतों के लिए उत्पाद और समाधान प्रस्तुत करना चाहते हैं|”

इस विषय के विशषज्ञों द्वारा तैयार की गई ये किताब, प्रेक्टिशनर्स, अकादमियों, नीति निर्धारक और हर उस व्यक्ति के लिए उपयोगी है, सफाई से जुड़ी आदतों से संघर्ष कर रहा है| इस किताब को लिखा है: जी-20 शेरपा, अमिताभ कांत; साउथ एशिया रेकिट के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट मि. गौरव जैन; भारत सरकार के भूतपूर्व मुख्य साइंटिस्ट व सचिव, डॉ. सौम्या स्वामीनाथन; नीति आयोग के सीनियर फेलो, मि. अक्षय रॉउट; इंडिया सेनिटेशन कोलेशन की अध्यक्ष सुश्री नैना लाल किदवई; डॉ. रणदीप गुलेरिया; डॉ. पूनम खेतरपाल सिंह; साध्वी भगवती सरस्वती; एडवोकेट नंदन झा; मि. मोहम्मद आसिफ; मि. डिलेन गाँधी|




Previous
Next

Related Posts