


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ईपी के परिसर में 23 जनवरी को भाजपा कार्यालय में आयोजित की जा रही है। इससे पहले रविवार को भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने संबोधित किया, जिसमें संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुईl प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 23 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जयपुर आगमन और उनके भव्य स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की और प्रदेश कार्यसमिति बैठक में 23 जनवरी शाम को 05 बजे जेपी नड्डा का ईपी परिसर में संबोधन होगाl इससे पहले नड्डा के दोपहर में आमेर कुंडा, मोती डूंगरी धर्मसिंह सर्किल, जवाहर सर्किल पर भव्य स्वागत होंगे l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को भीलवाड़ा जिले के आसीन्द में भगवान देवनारायण के प्राकट्य स्थल पर भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश पदाधिकारी बैठक में चर्चा की गई l 23 जनवरी को दोपहर 01:15 बजे ईपी परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ होगा, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोर कमेटी सदस्य उपस्थित रहेंगे l दोपहर 01:15 बजे ईपी परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक में डॉ. सतीश पूनियां का अध्यक्षीय संबोधन होगा और विभिन्न सत्रों में अरुण सिंह, चंद्रशेखर, विजया राहटकर इत्यादि प्रमुख नेताओं के संबोधन होंगे, विभिन्न प्रस्ताव पारित होंगे l सोमवार को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक सुबह 10 बजे होगी। कोर-कमेटी की बैठक जवाहर सर्किल स्थित ईपी में होगी। जिसमें शाम 5 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समापन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। 4 साल के दौरान बजट घोषणाओं में से अब तक 20 प्रतिशत वादे भी पूरे नहीं हो पाए हैं। वही पेपर लीक और बेरोजगारी ने प्रदेश के युवाओं को हताश कर दिया है। ऐसे में राजस्थान सरकार की कथनी और करनी के अंतर के खिलाफ भाजपा सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। ताकि राजस्थान की जनता को न्याय मिल सके। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता को एक्टिव करने पर चर्चा की गई। इसके लिए प्रदेशभर में प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने पर मंथन किया गया। वहीं जन आक्रोश अभियान की तर्ज पर जिला स्तर पर प्रदर्शन और सभा करने का फैसला किया गया। बैठक में नव मतदाता अभियान और फोटो युक्त बूथ समिति तैयार करने पर भी चर्चा की गई।