Saturday, 29 August 2026

सिरोही-कांडला हाईवे पर दो ट्रॉलों में आमने-सामने की भिड़ंत, आग में ड्राइवर सहित दो लोग जिंदा जलकर मरे


सिरोही-कांडला हाईवे पर दो ट्रॉलों में आमने-सामने की भिड़ंत, आग में ड्राइवर सहित दो लोग जिंदा जलकर मरे

सिरोही के सदर इलाके में मीरपुर के पास रविवार शाम 4 बजे सिरोही-कांडला हाईवे पर दो ट्रॉलों में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद आग में ड्राइवर सहित दो लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद आग के कारण हाईवे शाम 4 से 7 बजे तक बंद रहा। इससे दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

सदर थानाधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई ने बताया कि सिरोही से 12 किलोमीटर दूर वाडेली नदी के पास सिरोही की तरफ से एक ट्रॉला चीनी की बोरियों को लादकर कांडला की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रॉला डामर भरकर सिरोही की तरफ आ रहा था। मीरपुर के पास दोनों ट्रॉलों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

आग तेजी से केबिन तक पहुंच गई। इससे चीनी की बोरियों से भरे ट्रॉला के ड्राइवर  सहित दो लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। दोनों जिंदा जल गए। वहीं डामर से भरे ट्रॉले का ड्राइवर किसी तरह वहां से बचकर भाग गया। हालांकि उसका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। आग लगते ही आसपास के दूसरे वाहन ड्राइवर घटनास्थल से दूर हट गए।

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, लेकिन अभी एक ही शव मिला है। वाहनों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि सही हो सकेगी की कितने लोगों की मौत हुई है।





    Previous
    Next

    Related Posts