Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक 22 जनवरी और प्रदेश कार्यसमिति बैठक 23 जनवरी को जयपुर में, जेपी नड्डा आएंगे


 भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक 22 जनवरी और प्रदेश कार्यसमिति बैठक 23 जनवरी को जयपुर में, जेपी नड्डा आएंगे

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन जयपुर में 22 और 23 जनवरी को होगा। जिसमें 23 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के जयपुर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम हैं और शाम को प्रदेश कार्यसमिति बैठक को वह संबोधित करेंगे।

22 जनवरी को प्रदेश पदाधिकारी बैठक का भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजन होगा, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर इत्यादि संबोधित करेंगे।




Previous
Next

Related Posts