


जयपुर भट्टा बस्ती न्यू संजय नगर बजरंग नगर इलाके में शनिवार शाम सवा 6 बजे निर्माणाधीन मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। मलबे में दो बच्चे दब गए। लोगों हाथों से मिट्टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चों को दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया।
थाना अधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान और शैंपू पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शेरू खान के मकान निर्माण के दौरान पड़ोस के मकान की दीवार में दरार आ गई थी। पड़ोसी साजिद ने उसे दीवार में दरार आने के बारे में बताया था। दीवार की दरार को ठीक करने के लिए भी कहा था। हालांकि दरारों को नहीं भरवाया गया था। जिसके कारण निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। शेरू खान के खिलाफ लापरवाही के चलते बच्चे की मौत का मामला दर्ज किया जाएगा।