


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा के 8 नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।
बीकानेर शहर से विजय आचार्य, बीकानेर देहात से जालम सिंह भाटी, अलवर उत्तर से उमेद सिंह भाया, अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता, भरतपुर से ऋषि बंसल, सवाई माधोपुर से सुनील दीक्षित, बाड़मेर से स्वरूप सिंह खारा और बालोतरा से बाबू सिंह राजपुरोहित को जिलाध्यक्ष बनाया है।