


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को चुनौती देते हुए कहा कि वे बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देकर दिखाएं। अगर स्मृति वहां धरना देंगी तो उनके पीछे-पीछे मैं भी चला जाऊंगा। कम से कम केंद्रीय मंत्री तो साहस दिखाएं।
शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार रवीश ने कहा कि भाजपा सांसद भी डरे हुए हैं। जो लड़कियां धरने पर बैठी हैं, आखिर उनका समर्थन हम कैसे करें। भाजपा के प्रवक्ता भी ब्रजभूषण सिंह का नाम लेने से डर रहे हैं। आप उस डर को समझने की कोशिश कीजिए। इससे सभी को डराया जा रहा है। यह साधारण घटना नहीं है। देश में जज डर रहे हैं, तो तब सब डर रहे हैं
वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कहते हैं कि आजकल जमानत देने में डर लगता है, तो फिर समझना चाहिए कि देश में डर का माहौल कितना बड़ा है। जब देश के जज ही डर रहे हैं तो आप को समझना होगा कि आप कितने सुरक्षित हैं।