Saturday, 29 August 2026

राजनीतिक नियुक्तियों में कार्यकर्ताओं को मिलेअधिक महत्व अधिकारियों का कोई लेना देना नहीं : खाचरियावास


राजनीतिक नियुक्तियों में कार्यकर्ताओं को मिलेअधिक महत्व अधिकारियों का कोई लेना देना नहीं :  खाचरियावास

खाद्य आपूर्ति मंत्री और चित्तौड़ जिले के प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने कहा है पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राजनीतिक नियुक्तियों पर जो बयान दिया है वह पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित का बयान है। बयान है।  उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता हमारे साथ सड़कों पर संघर्ष करते आए हैं, राजनीतिक नियुक्ति में उन्हीं का ही सबसे ज्यादा हक है ना की किसी अधिकारी का। 

शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेने आए प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमारे परिवार के मुखिया हैं। वो लीडर हैं। अगर इसका रेस्पांस पॉजिटिव रहा है तो मैं इस मामले में आगे कैबिनेट में बात करूंगा। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ में भी कई कार्यकर्ता मिले। जिन्होंने यह कहा कि हमें प्रेफरेंस दी जाए। इस मामले में मैं सीएम गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य प्रभारी मंत्रियों से भी बात करूंगा। अधिकारियों की जगह कार्यकर्ताओं को भी कोई महत्व मिलना चाहिए।

खाचरियावास पेपर लीक मामले में सचिन पायलट और सीएम गहलोत के एक दूसरे के ऊपर दिए हुए बयान को टालते हुए राहुल गांधी के बयान को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि जब सीएम गहलोत और सचिन पायलट को राहुल गांधी पार्टी की संपत्ति बता चुके हैं तो अब कोई मायने नहीं रह जाता। 




Previous
Next

Related Posts