Saturday, 29 August 2026

आम आदमी को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले: खाचरियावास


आम आदमी को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले: खाचरियावास

खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री और चितोड़गढ़ जिले के प्रभारी प्रताप सिंह खाचरियावास ने चित्तौड़गढ़ जिला परिषद सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने  सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तथा आम आदमी तक अधिक से अधिक पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने कहा कि योजनाओं को लागू करने में चित्तौड़गढ़ जिले का प्रदर्शन अच्छा है। उन्होंने अधिकारियों से आपस में समन्वय स्थापित करने और बेहतर कार्य करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फीडबैक लेते हुए पानी, बिजली और सड़क सहित विभिन्न विभागों के कायोर्ं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. जोगाराम ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनने और उनके यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल सहित संबंधित अधिकारीगणऔर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




    Previous
    Next

    Related Posts