Saturday, 29 August 2026

अजमेर दरगाह अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर सिद्दीकी से एनआईए ने 3 घंटे तक की पूछताछ


 अजमेर दरगाह अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर सिद्दीकी से एनआईए ने 3 घंटे तक की पूछताछ

एनआइए  के जयपुर मुख्यालय में शुक्रवार को अजमेर दरगाह में अंजुमन कमेटी सचिव सरवर चिश्ती से करीब 3 घंटे तक प्रतिबंधित संगठन पीएफआई  से जुड़े कई मामलों में पूछताछ की गई है। सरवर चिश्ती पीएफआई की रैली में मुख्य वक्ता थे। 3 घंटे की पूछताछ के बाद सरवर चिश्ती बाहर निकले। उन्होंने बताया की पीएफआई से जुड़े कोई सवाल नहीं किए गए।

सरवर चिश्ती ने बताया- अजमेर में उर्स के आयोजन के संबंध में एनआइए की टीम ने उनसे पूछताछ की है। पूछताछ में उर्स आयोजन में कितने और किस किस देश के लोग शामिल होंगे। उनके आने के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी उनके पास है तो वह एनआइए  से साझा करें। चिश्ती ने बताया किउनके पास जो भी जानकारी थी वह  एनआइए को दे चुके हैं। चिश्ती ने जाते वक्त यह भी बोला कि अब  एनआइए उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा नहीं बुलाएगी। हालांकि इस मामले में एनआइए  की ओर से किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं दी गई हैं।




Previous
Next

Related Posts