Saturday, 29 August 2026

कृषि में नई तकनीक अपनाना आवश्यक-के.के.मंगल, मालपुरा के सूरसागर गांव में ड्रोन का हुआ लाइव प्रदर्शन


कृषि में नई तकनीक अपनाना आवश्यक-के.के.मंगल, मालपुरा के सूरसागर गांव में ड्रोन का हुआ लाइव प्रदर्शन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषि में नई तकनीक अपनाने हेतु किसानों के लिए ड्रोन का लाइव प्रदर्शन मालपुरा उपखंड के पचेवर ग्राम पंचायत के सूरसागर गांव में किया गया जिसमें किसानों ने उत्साह के साथ ड्रोन का प्रदर्शन देखा। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के के मंगल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए ड्रोन का सजीव प्रदर्शन  किया जा रहा है ।

कृषि विभाग की योजनाएं कृषक हितकारी है तथा किसानों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए ।किसानों के लिए कृषि विभाग में नवीन तकनीकी अपनाने हेतु नैनो यूरिया के प्रयोग हेतु ट्राइल के रूप मे इफको एवं कृषि विभाग के तत्वावधान में जिले में ड्रोन प्रदर्शन का  कार्यक्रम किया गया।प्रदर्शन यदि सफल रहा तो आगे किसानों के लिए सब्सिडी के रूप में अपनाया जाएगा, किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो जिसके लिए कृषि विभाग की योजनाएं सिंचाई पाइप लाइन , फार्म पौण्ड, सौर ऊर्जा, लो टनल फल बगीचों की स्थापना करना अधिक हितकारी है कि ड्रोन के माध्यम से स्प्रे का मुख्य लक्ष्य आधुनिकीकरण खेती को बढ़ावा देना, किसानों की कम लागत में आय बढ़ाना और समय की बचत करना है।

सहायक निदेशक डा.प्रमोद कुमार यादव    ने कहा कि फसलों को स्प्रे करने के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग हर प्रकार के हानिकारक प्रभाव को समाप्त करता है साथ ही  फसलों के उपचार के लिए ड्रोन छिडकाव को सबसे प्रभावशाली और सुरक्षित माना गया है।

ईफको के मुख्य क्षेत्र प्रबन्धक अजय गुप्ता ने कहा कि फसलों की पैदावार बढाने हेतु यूरिया सर्वाधिक काम में लेने के कारण कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है अतः विकल्प के रूप में नैनो यूरिया नैनो तकनीक क पर आधारित स्वदेशी उर्वरक है,जो भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैजिसका फसल की क्रान्तिक अवस्थाओं पर नैनो यूरिया का पत्तियों पर छिडकाव करने से नत्रजन की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति होने के साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। प्रगतिशील कृषक  कहा कि नैनो तकनीक किसानों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी साथ ही किसानों को नई तकनीक से अधिक उत्पादन प्राप्त होगा।

कृषि अधिकारी मिशन श्योजीराम यादव ने बताया जनरल ऐरोनोटिक्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी बैंगलोर ड्रोन का प्रदर्शन कम्पनी के  रमोट पायलट ड्रोन प्रदर्शन द्वारा सजीव प्रदर्शन किया गया । 

ड्रोन को देखने के लिए किसानों का हुजूम उमड पडा ड्रोन पायलट बार- बार किसानों को दूर रहने के लिए समझाते रहें, किसानों ने 18 एकड चने की फसल में सजीव प्रदर्शन देखा गया। कृषि अधिकारी कजोड मल गुर्जर, कृषि अधिकारी पौध संरक्षण डा राजकुमारी जाट, सहायक कृषि अधिकारी कैलाश जांगीड, इफको के विक्रय अधिकारी रामप्रसाद जाट,जे फार्मा के आर अहमद खान, सरपंच संघ के अध्यक्ष भंवर लाल चौधरी ,ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम गुर्जर, शंकर सिंह, मनोज कुमार जैन, गोपाल चौधरी, वेब्स व्यवस्थापक रामजी लाल साहू, कृषि परीक्षक रामकिशन वर्मा ,राजेश यादव सहित अनेक कृषक मौजूद थे।




Previous
Next

Related Posts