Saturday, 29 August 2026

अच्छे दिनों का इंतजार हमने कई बार किया, कम्बख्त आते ही नहीं: जावेद अख्तर


अच्छे दिनों का इंतजार हमने कई बार किया, कम्बख्त आते ही नहीं: जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने कहा कि जिस वक्त लोगों का इंस्टीट्यूशन से विश्वास उठ रहा था, तभी एंग्री यंग मैन हमारे दिमाग में आया था। तभी इमरजेंसी भी आई थी। एंग्री यंग मैन 1955 में नहीं आ सकता था, क्योंकि उस वक्त हम बहुत खुश थे कि सब ठीक होने वाला है।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जावेद अख्तर ने कहा- अच्छे दिनों का हमने कई बार इंतजार किया है, लेकिन कम्बख्त आते ही नहीं हैं अच्छे दिन। एक वक्त था कि मीना कुमारी ने मैं चुप रहूंगी में एक्टिंग की थी, लेकिन आज के वक्त में कोई हीरोइन इस तरह का रोल करना पसंद नहीं करेंगे।

जावेद अख्तर ने कहा कि यह बॉलीवुड दुनिया भर में काफी बड़ा नाम कमा चुका है। बॉलीवुड की फिल्में वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है। हम विदेश जाते हैं, वहां पर भी लोग शाहरुख खान को पहचानते हैं। हॉलीवुड से ज्यादा हमारे स्टार्स को दुनियाभर में लोग पहचानते हैं। यह बात अलग है कि वह अमीर मुल्क है, वहां की फिल्मों का बजट ज्यादा है।





Previous
Next

Related Posts