


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शुक्रवार सुबह सचिन पायलट भी शामिल होने पहुंचे। पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि भाजपा के शासनकाल में कई घोटाले हुए और उसकी आवाज हमने उठाई थी लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अभी समय है उन घोटालों की जांच की जानी चाहिए।
पायलट ने कहा कि मैं बदले की भावना से जांच नहीं चाहता बल्कि वास्तविक रूप से जांच होनी चाहिए और सच्चाई उजागर की जाए जिससे की आम लोगों को यह एहसास हो कि कि सरकार ने भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पायलट ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आए हुए दुनिया भर के लेखकों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्र के ख्याति प्राप्त लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि 2 साल के बाद फिर से जयपुर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि ए लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो सका है। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में सभी विचारधारा के लोग आते हैं और अपनी बात रखते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी परंपरा है कि अपने अपने विचार रख कर अपनी बात कहना और उसका लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता है इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि मैंने पूरे प्रदेश में जाकर किसानों, युवाओं आदिवासियों और पार्टी के आम लोगों को जागृत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कुछ प्रस्ताव भी पारित किए हैं और से हम आगे लागू कराने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर में युवाओं को संदेश देने के लिए आज मैं यहां पर भी जनसभा कर रहा हूं और उन्हें पार्टी को मजबूत करने के लिएआह्वान करूंगा जिससे कि युवा भी हमारे यहां अधिक से अधिक सहयोग कर सकें।