


शुक्रवार और शनिवार भ्रमण करने के बाद शनिवार शाम को वे वापस जयपुर लौट आएंगे। कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि बच्चों की खुशी सर्वोपरि है। वे अच्छे नंबर लाते हैं परिवार खुश होता है हम खुश होते हैं अच्छी बात है। जिले का नाम होता है। इनाम तो बनता ही है। कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा की टीम ने दसवीं और बारहवीं में जिले में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले दस दस बच्चों को चुना और आज उनको अपने परिवार के साथ उदयपुर घुमने के लिए भेज दिया। कृषि विपणन राज्यमंत्री मीणा ने कहा कि जीवन में शिक्षा सबसे जरुरी है। बिना शिक्षा के भविष्य नहीं है। ऐसे में बच्चों को शिक्षा के लिए प्रमोट करने के लिए ये एक छोटा सा प्रसास है। मीणा तीसरी बार बच्चों को इस तरह से हवाई यात्रा करा रहे हैं और यह खर्च वे खुद वहन करते हैं।यह परंपरा निश्चित तौर पर विधानसभा क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहित करने का काम करती हैं।