


अजमेर जिले के भिनाय थाना पुलिस ने खेत की रखवाली कर रहे देवेंद्र सिंह मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी किरण उर्फ सेठा और उसके प्रेमी शैतान गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अधिकारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि 17 जनवरी की देर रात खेत की रखवाली करते समय देवेंद्र सिंह उर्फ चंदू की गला घोंटकर जघन्य हत्याकांड के खुलासे व अज्ञात हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया था। पुलिस द्वारा गठित टीमों की जांच में शैतान गुर्जर निवासी सरगांव कोविरासत कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके एवं मृतक की पत्नी किरण उर्फ सेठा से करीब 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। किरण से दोस्ती होने से वह मृतक के घर आने लगा। वहीं आरोपी शैतान सिंह किरण के पति देवेंद्र उर्फ चांदू को विश्वास में लेने के लिए उसके साथ शराब पार्टी करने लगा। इससे उसके प्रति विश्वास हो जाए। मगर कुछ दिन पूर्व मृतक देवेंद्र उर्फ चांदू को उसके औरउसकी पत्नी किरण के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। जिस पर मृतक देवेंद्र शैतान के घर आने का विरोध करने लगा। इस पर किरण और शैतान ने महीने भर पहले मिलकर देवेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजना के मुताबिक 17 जनवरी की शाम को आरोपी शैतान गुर्जर और किरण की फोन पर बात हुई। इसमें रात में देवेंद्र को मारने की योजना बनाई। उसी दिन किरण ने रात को प्रेमी शैतान गुर्जर को फोन करके बताया कि उसका पति देवेंद्र खेत पर सो रहा है। इसके बाद शैतान बाइक लेकर देवेंद्र के खेत पहुंच गया, जहां पर किरण उसे मिली। इसके बाद दोनों कुएं के पास चारपाई पर सो रहे देवेंद्र के पास पहुंच गए। वहीं आरोपी शैतान गुर्जर ने देवेंद्र के ऊपर बैठकर उसका गला दबाया औरआरोपी पत्नी किरण ने नींद में सो रहे देवेंद्र का मुंह दबाया। इस पर देवेंद्र ने बचाव करते हुए किरण के हाथ की अंगुली को दांतों से काट लिया। फिर भी किरण ने मुंह और शैतान गुर्जर ने काफी देर तक गला दबाए रखा। देवेंद्र के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर दोनों आश्वस्त हो गए कि देवेंद्र मर चुका है। उसके बाद शैतान सिंह अपनी मोटरसाइकिल लेकर बांदनवाड़ा आ गया और वहां से ट्रेलर लेकर भीलवाड़ा की तरफ चला गया। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों के बीच में अवरोध बन रहे किरण के पति देवेंद्र को दोनों ने मिलकर रास्ते से हटाने की 1 माह पूर्व योजना बनाई और 17 जनवरी की देर रात को वारदात की।