


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। महिला पहलवानों के बाद अब राजस्थान क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष और विधायक कृष्णा पूनिया ने भी बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को पूनिया अपने समर्थकों के साथ जयपुर के स्टैचू सचिव बनने पर बैठ गई है।
पूनिया ने कहा कि खिलाड़ी रेसलिंग फेडरेशन की तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक बृजभूषण का इस्तीफा नहीं होगा हमारा विरोध जारी रहेगा। कृष्णा पूनिया ने कहा कि विनेश फोगाट सहित भारत की महिला पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी वजह से काफी महिला खिलाड़ी परेशान भी हुई है। ऐसे में उन्हें तुरंत पद मुक्त करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि देश के खिलाड़ियों और बेटियों को न्याय मिल सके। अगर केंद्र सरकार इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लेगी। तो महिला खिलाड़ियों का और देश की बेटियों का सरकार और खेलों से भी विश्वास उठ जाएगा। बुधवार को विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत एक दर्जन से ज्यादा पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। जिसके बाद देशभर में पहलवानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। वही देश में बढ़ते विरोध के बाद खेल मंत्रालय ने दी पहलवानों को बातचीत के लाया है। लेकिन अब तक पहलवानों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।