Saturday, 29 August 2026

पाक विस्थापित 57 साल की बुजुर्ग महिला सहित 9 लोगों को दिए नागरिकता प्रमाण पत्र


पाक विस्थापित 57 साल की बुजुर्ग महिला सहित  9 लोगों को दिए नागरिकता प्रमाण पत्र

जयपुर कलेक्ट्रेट में गुरुवार को 9 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दी गई। ये सभी पिछले 15 साल से ज्यादा समय से यहां रह रहे थे। इसमें एक 57 साल की बुजुर्ग महिला भी है, जबकि 25 साल तक के पांच अन्य सदस्य। इन सभी को नागरिकता का सर्टिफिकेट आज एडीएम साउथ मोहम्मद अबूबक्र ने दिया।

नागरिकता पाने वालों में 57 साल की रजियन माई के अलावा 31 साल की कविता दर्शन लाल, 27 साल की अनीता, 23 साल का साहिल, 25 साल का विक्की, 29 साल का महावीर, 23 साल की पायल, 20 साल की कुसुम और 19 साल का हरतीक है।




Previous
Next

Related Posts