Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर आमजन को लाभान्वित करने का पूरा प्रयास किया : शकुंन्तला रावत


कांग्रेस की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर आमजन को लाभान्वित करने का पूरा प्रयास किया :  शकुंन्तला रावत

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एवं सीकर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुंन्तला रावत व सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बाजोर में 2 करोड़ की लागत से नव निर्मित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण और 25 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यायस किया।

प्रभारी मंत्री श्रीमती रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में  विभिन्न  जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनसे हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। सीकर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा की बाजोर ग्राम नेशनल हाईवे पर स्थित है, इसलिए यहां सड़क दुर्घटना की संभावना भी ज्यादा रहती है। बाजोर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से यहां के लोगों को चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए दूर-दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को पीएचसी पर ही चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाजोर पीएचसी को ट्रोमा के साथ सीएचसी में कर्मोन्नत करने का प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर बीसूका उपाध्यक्ष सुनीता गिठाला, सभापति, नगर परिषद सीकर जीवण खां, सीकर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, यूआईटी सचिव राजपाल यादव, सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।




Previous
Next

Related Posts