Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के 107 मंडल अध्यक्ष घोषित


कांग्रेस के 107 मंडल अध्यक्ष घोषित

प्रदेश कांग्रेस ने 107 मंडल अध्यक्षों की घोषणा और कर दी है। गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर कार्यालय सचिव ललित तुनवाल ने बुधवार को यह सूची जारी की। 

मंडल अध्यक्षों की सूची में बानसूर, बूंदी, सरदार शहर, लालसोट, राजाखेड़ा, दूदू, विद्याधरनगर, देवली उणियारा, नावां और पाली विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बनाए गए है। इससे पहले 368 मंडल अध्यक्षों की सूची भी आई थी। प्रदेश कांग्रेस ने पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाए है और इससे पार्टी को चुनाव में मदद मिलने के आसार है। पार्टी आने वाले दिनों में बचे हुए मंडल, ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति करेगी। मंडल अध्यक्षों की सूची देखें……..

Previous
Next

Related Posts