


जयपुर जिले के तूंगा थाना इलाके तूंगा थाना इलाके के धनाऊ कला गांव में बुधवार को सुबह 95 साल की बुजुर्ग अपने घर में ही आग से झुलस कर मर गई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने दरवाजा खोला तो चारपाई पर महिला का कंकाल देख हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएचओ तूंगा नरेश कुमार ने स्थानीय लोगों से बात की। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया।
एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि 95 वर्षीय मृतका की पहचान कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय कल्याण सहाय शर्मा के रूप में हुई हैं। तूंगा थाना इलाके के धनाऊ कला गांव में पिछले कई सालों से अकेली रह रही थी। उनके परिवार में कोई भी नहीं था। इस कारण से वह एक टूटे मकान में अकेली रहती थी। सर्दी अधिक होने से देर रात महिला ने अंगेठी जलाई। उसे खाट के नीचे रख दिया।
उन्होंने बताया कि संभवतः खाट पर लगी चादर ने आग पकड़ ली। आग एकाएक फैल गई। 95 वर्षीय कौशल्या देवी अपने को संभालती उससे पहले वह आग की चपेट में आ गई। मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर कौशल्या देवी की अस्थियां पड़ी हुई मिली। जिस पर स्थानीय लोगों ने बीलवा में रहने वाले उनके रिश्तेदार रामप्रसाद शर्मा को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। रामप्रसाद शर्मा ने अस्थियों को लेकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया। पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है। क्योंकि जब पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक अंगूठी और कपड़ों से किसी भी प्रकार की कोई गर्माहट नहीं आ रही थी।