


वार्ड नंबर 63 से भाजपा के पार्षद पियूष किराडू के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न कॉलोनियों महालक्ष्मी नगर ,पितांबर नगर, कैलाशपुरी मेंन, जय माता वैष्णो नगर को जेडीए नियमन करवाने के लिए जॉन 18 उपायुक्त सुरेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा पार्षद पियूष किराडू ने बताया की वार्ड में लगभग 1000 से अधिक पट्टे मिलने अभी बकाया है। इसी के चलते कॉलोनीवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पट्टे के बिना नियमन न होने के कारण वार्डवासियों को सड़क, सीवरेज और रोड लाइट जैसी आधारभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि वार्डवासियों द्वारा नियमन के लिए काफी समय पहले आवेदन किए जा चुके हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
भाजपा पार्षद ने ज्ञापन में मांग की कि शीघ्र नियमन के लिए इन सभी कॉलोनियों में कैंप लगाकर वार्डवासियों को राहत प्रदान की जाए। साथ ही पार्षद पियूष किराडू ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के भीतर नियमन के लिए कैंप नहीं लगाए गए तो अधिक संख्या में नागरिकगणों के साथ में जेडीए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विकास समिति अध्यक्ष पूजा, श्याम सिंह और नारायण सिंह मौजूद रहे।