Saturday, 29 August 2026

सपोटरा में पीडब्ल्यूडी की जेसीबी चालक की लापरवाही से मंदिर ढहा, 2 महिलाएं सहित एक पुरुष मलबे में दबे, गंभीर हालत 2 महिलाओं को जयपुर किया रेफर


सपोटरा में पीडब्ल्यूडी की जेसीबी चालक की लापरवाही से मंदिर ढहा, 2 महिलाएं सहित एक पुरुष मलबे में दबे, गंभीर हालत 2 महिलाओं को जयपुर किया रेफर

करौली के सपोटरा कस्बे में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नाली के निर्माण के दौरान लापरवाही से खुदाई के दौरान जेसीबी की टक्कर से एक मंदिर गिर गया। हादसे के दौरान मंदिर में पूजा कर रही 2 महिलाएं और एक पुरुष मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने  दोनों महिलाओं और पुरुष को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें करौली जिला अस्पताल इसके बाद गंभीर  अवस्था में दोनों महिलाओं को जयपुर रेफर कर दिया गया।

सपोटरा कस्बे में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली बनाने के लिए मंगलवार सुबह कस्बे के नरौली मोड़ पर नाली के लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान लापरवाही के कारण जेसीबी की टक्कर से शिव मंदिर भरभरा कर गिर गया। उस वक्त मंदिर में कांति देवी औरसीमा  तथा रामजीलाल पूजा कर रहे थे।

मंदिर के गिरते ही बड़ी संख्या पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और सपोटरा अस्पताल पहुंचाया। सिविल डिफेंस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। हादसे की सूचना पर कलक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी नारायण टोगस भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। कलक्टर ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। 

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया भाजपा नेता हंसराज बालोती ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के दौरान भेदभाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी मंदिर से सटाकर नाली खोदने पर विरोध किया था, जिसके बाद विरोध के चलते नाली खुदाई का काम रोक दिया था।





    Previous
    Next

    Related Posts