


लीनेस क्लब जयपुर मेन का शपथ ग्रहण समारोह यहां एक होटल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष शोभा भार्गव और सचिव आशा खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजसिको के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ,शपथ विधि अधिकारी ललिता मेहता, दीप प्रज्वलनकर्ता प्रसिद्ध आर्किटेक्ट रश्मि गुप्ता एवं स्टार आप द डे कनक डांडिया थे। कार्यक्रम में करीब ₹20लाख के लाइव प्रोजेक्ट किये गए। विमला सोनी के सौजन्य से ₹10 लाख का चेक दिगंबर जैन कन्या विद्यालय चोरुको का रास्ता में दिया गया। ऊनी कंबल ,टी शर्ट्स, बच्चों की फीस आदि प्रोजेक्ट भी किए गए।
राजीव अरोड़ा ने लीनेस के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अंगदान के कार्यक्रम में आगे आने का आह्वान किया और सेवा को परम धर्म बताया ।अध्यक्ष शोभा भार्गव ने आगामी वर्ष की अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। रश्मि गुप्ता के उल्लेखनीय कार्यों में से एक प्रसिद्ध ट्रेन पैलेस ऑन व्हील का इंटीरियर डिजाइनिंग है जिसकी सबने भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का शानदार संचालन शशि सेन जैन ने किया।