Saturday, 29 August 2026

40 आरएएस अधिकारियों के तबादले


 40 आरएएस अधिकारियों के तबादले

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने 40 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी  आदेश में तीन नगर निगम कोटा, भरतपुर और उदयपुर के कमिश्नर बदले गए है। 9 उपखण्ड अधिकारियों  के भी तबादले किए है। जबकि 8 अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) के  तबादले किए है।

कार्मिक विभाग  के आदेश मुताबिक वासुदेव मालावत कमिश्नर नगर निगम उदयपुर, अनुराग भार्गव नगर निगम कोटा उत्तर और सुभाष चन्द्र गोयल को नगर निगम भरतपुर का कमिश्नर बनाया है। इसके अलावा हिम्मत सिंह बारहठ को यूआईटी चित्तौड़गढ़ और सुनीता चौधरी को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बीकानेर का रजिस्ट्रार  पद पर लगाया है।



Previous
Next

Related Posts