


सीएम के सलाहकार और सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 116 पर शनिवार दोपहर हुआ था।
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे अल्लापुरा निवासी शहाबुद्धीन बाइक पर गांव से ककोड़ जा रहा था। इस दौरान सवाई माधोपुर से टोंक की ओर जा रही विधायक दानिश अबरार की कार ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में शहाबुद्दीन गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर गुमानपुरा टोल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सआदत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि यह कार सवाई माधोपुर के विधायक की है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने गाड़ी को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विधायक दानिश अबरार ने बताया कि मैं अभी दिल्ली में हूं। ड्राइवर सवाई माधोपुर से गाड़ी लेकर जयपुर आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।